फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP workers celebrated the victory of Delhi and Milkipur, distributed sweets

Mahoba News: दिल्ली व मिल्कीपुर की जीत पर झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the victory of Delhi and Milkipur, distributed sweets
महोबा/कुलपहाड़। राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत से भाजपाइयों के चेहरे खुशी से खिल गए। पार्टी की सफलता पर भाजपाई जमकर झूमे और मिठाइयां बांट एक-दूसरे को बधाई दी। कहा कि यह जीत भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली व मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए सुबह से ही लोग टीवी के सामने बैठे रहे। मतगणना के परिणाम के दौरान जैसे-जैसे भाजपा को बढ़त मिलती गई, उसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ता गया। दोपहर के समय चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होने पर दिल्ली में भाजपा को बड़ा बहुमत मिला। वहीं, मिल्कीपुर सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। शहर के आल्हा चौक में भाजपाइयों ने डीजे की धुन पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। वहीं कुलपहाड़ में भाजपाइयों ने बाजार में पटाखे छुटा मिठाइयां बांटी। इस मौके पर राकेश भट्ट, चतुरसेन तिवारी, दुर्गेश सोनी, मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा, महामंत्री दुर्गेश सोनी, अनिल अरजरिया, रतनलाल अनुरागी, गौरीशंकर प्रजापति आदि भाजपाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed