फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP Minority Friendly: Haider Abbas

भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी: हैदर अब्बास

Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
ankit ankit भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी: हैदर अब्बास
भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी: हैदर अब्बास Published by: ankit ankit Updated Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP Minority Friendly: Haider Abbas
संपर्क अभियान में निकलते प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद। - फोटो : amarujala
महोबा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने बजरिया मोहल्ले में संपर्क अभियान चलाकर लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके यहां आने का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना है। मुस्लिम समाज के लोगों को लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है। यदि आवेदन आता है तो विचार कर जिताऊ प्रत्याशी मिलने पर टिकट दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही खींचतान के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान भारत से टक्कर लेने लायक नहीं है। पुलवामा हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकीराज बताया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री फैशल सिद्दीकी, प्रदेश मंत्री हबीब खान, क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान, बांदा जिलाध्यक्ष आरिफ खान, चित्रकूट जिलाध्यक्ष शेराखान, महोबा जिलाध्यक्ष शेख अशरफ, इमरान उल्ला खां, मोहम्मद नसीर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed