फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Biryani case may echo in front of CM in Chitrakoot

चित्रकूट में सीएम के सामने गूंज सकता है बिरयानी मामला

Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Biryani case may echo in front of CM in Chitrakoot
महोबा। सालट गांव में एक विशेष समुदाय के लोगों को बिरयानी खिलाने का मामला चित्रकूट में मुख्यमंत्री के सामने गूंज सकता है। सीएम से शिकायत करने के लिए विधायक ने ग्रामीणों को एकजुट होकर सीएम के पास चलने को कहा है वहीं। ग्रामीण पसोपेेश में हैं कि वहां जाएं या नहीं। कई ग्रामीण बिरयानी खिलाने वाले को माफी मांगने पर माफ कर चुके हैं लेकिन कुछ असंतुष्ट हैं। इधर विधायक के बढ़ते दबाव को देखते हुए ग्रामीण भी असमंजस में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उर्स के मौके पर हर साल पूड़ी, सब्जी और मीठे चावल बनते थे। इस साल पूड़ी, सब्जी के अलावा बिरयानी भी बनाई गई। जिससे एक समुदाय के लोगों को बिरयानी खिलाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के आदेश पर 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही मजार वन विभाग की जमीन पर होने की वजह से वन विभाग के अधिकारियों ने बाउंड्री गिराने का नोटिस भी तामील करा दिया है।
विज्ञापन

अब विधायक शिकायतकर्ताओं को 13 सितंबर को चित्रकूट में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलाने के लिए ले जा रहे हैं। विधायक के लोगों ने गुरुवार को गांव जाकर शिकायतकर्ताओं को विधायक के साथ चित्रकूट चलने का संदेश दिया है। इधर पहले ही बिरयानी खिलाने वाले को माफ कर चुके ग्रामीण अब दुविधा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed