फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bird flu fear cold cock businesses

बर्ड फ्लू के खौफ से मुर्गा कारोबार ठंडा

Fri, 20 Mar 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 20 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bird flu fear cold cock businesses
बर्ड फ्लू के खौफ के चलते जिले में मुर्गा कारोबार ठंडा पड़ गया है। यही वजह है कि मुर्गा और अंडे सस्ते होने के बाद भी लोग खरीदने से डर रहे हैं। जिससे मुर्गा कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। बिक्री कम होने से उन्हें लागत निकालना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने के बाद शासन ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बर्ड फ्लू की दहशत से मुर्गा कारोबार खासा प्रभावित हुआ है। 130 रुपये किलो बिकने वाला मुर्गा 90 रुपये किलो बिक रहा है। इसके बाद भी ग्राहक मुर्गा नहीं खरीद रहे है। इससे मुर्गा कारोबार मंदा हो गया है। प्रदेश के अमेठी सहित कई जिलाें में बर्ड फ्लू फैलने की खबर का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। शासन ने अधिकारियाें को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बर्ड फ्लू का खौफ लोगाें में दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि हर रोज मुर्गा खाने वाले लोगों ने भी इसका सेवन नाम मात्र ही कर रहे है। मुर्गियाें में बर्ड फ्लू होने के कारण लोग अंडाें का भी कम इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed