{"_id":"6ae4e55200a3360b6d062bf4","slug":"details-of-teachers-for-exam-duty-must-be-uploaded-by-november-15-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130153-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: परीक्षा ड्यूटी के लिए 15 नवंबर तक अपलोड करना होगा शिक्षकों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: परीक्षा ड्यूटी के लिए 15 नवंबर तक अपलोड करना होगा शिक्षकों का ब्योरा
विज्ञापन
-इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 22,506 परीक्षार्थी होंगे शामिल
महोबा। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में परीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए कंप्यूटरीकृत पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 29 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 22,506 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रधानाचार्यों को अपलोड किए जाने वाले विवरणों की गहनता से जांच करने को कहा है। पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड होने पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सही विवरण पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया हैं। संवाद