{"_id":"6ae4e76f46719862750c1628","slug":"additional-coaches-added-to-special-trains-travel-will-become-easier-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130147-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्पेशल ट्रेनों में बढ़ें अतिरिक्त कोच, सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्पेशल ट्रेनों में बढ़ें अतिरिक्त कोच, सफर होगा आसान
विज्ञापन
= त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय
महोबा। त्योहरों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों में कोच संयोजन में बदलाव किया गया है। इस व्यवस्था के तहत स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर व उदयपुर-खजुराहो स्पेशल ट्रेन खुर्जा रेलवे स्टेशन से 29 अक्तूबर से 19 नवंबर तक और उदयपुर से 30 अक्तूबर से 20 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में कोच संयोजन संशोधित किया गया है। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के कोचों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात की गई है। इस प्रकार ट्रेन में कुल कोचों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई।
वहीं, खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो स्पेशल ट्रेन में भी कोच संयोजन में बदलाव किया गया है। खुर्जा स्टेशन से बुधवार से 18 नवंबर तक व हजरत निजामुद्दीन से बृहस्पतिवार से 19 नवंबर तक निर्धारित तिथियों में इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या 12 से घटाकर 10 और शयनयान श्रेणी के कोचों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात की गई है। संवाद