{"_id":"5f358d148ebc3eabe945fb69","slug":"bina-mask-ke-logon-ke-kate-chalan-mahoba-news-knp576765114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः एसडीएम ने सब्जी मंडी में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के कटवाए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः एसडीएम ने सब्जी मंडी में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के कटवाए चालान
विज्ञापन
महोबा। कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इस दौरान लोगों को मास्क का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को एसडीएम ने टीम के साथ कीरत सागर सब्जी मंडी का निरीक्षण कर बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान कराए।
एसडीएम सदर राजेश यादव ने डीएसओ एसपी शाक्य व खाद्य विपणन अधिकारी आरके पांडेय के साथ कीरत सागर स्थिति सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने 7 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान कराए और सब्जी मंडी के थोक व फुटकर व्यापारियों को निर्देश दिए कि बिना मास्क के ग्राहकों को सब्जी न दें।
जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए पूरा फेस कवर किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्क न लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाए। जुर्माने की धनराशि 500 रुपये निर्धारित की गई है।