फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike riding businessman dies, companion injured in car collision

Mahoba News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत, साथी घायल

Sun, 27 Oct 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike riding businessman dies, companion injured in car collision
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चांदो गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे व्यापारी की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी छुट्टन उर्फ छोटेलाल वर्मा (50) शुक्रवारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान किए था।
विज्ञापन

वह थोक और फुटकर बिक्री का काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपने साथी रफीक (38) निवासी रामकथा मार्ग के साथ खेत में मूंगफली का होला खाने गया था।
दोपहर के समय वापस लौटते समय हाईवे पर चांदो गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद दमकल कर्मचारी ज्ञानेंद्र ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने छुट्टन को मृत घोषित कर दिया। रफीक की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना से बेटे अनुज, अंशू व अन्य परिजन गमगीन हैं।

मृतक की बेटी मुस्कान दिल्ली पुलिस में सेवारत है, उसे भी सूचना दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed