फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider killed, two injured in Bolero collision

महोबा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sat, 18 Feb 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in Bolero collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/बेलाताल। श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और दो साथी घायल हो गए। युवक साले की शादी में शामिल होकर ससुराल लौट रहा था। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
कबरई के राजीवनगर निवासी रविंद्र कुशवाहा (28) अपने साले ननवारा निवासी ब्रह्मा की शादी में शामिल होने गया था। ननवारा से वह दो अन्य साथियों उमेश (25) व भान सिंह (18) के साथ बाइक से साले की बरात में ननौरा गांव गया था। देर रात बाइक से वापस लौटते समय बाईपास मार्ग पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार सीएचसी जैतपुर में रविंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


उमेश व भान सिंह की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से दोनों को झांसी भेजा गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed