फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider dies in car collision, companion injured

Mahoba News: उपचार न मिलने पर बीमार बेटे के साथ मां सड़क पर लेटी

Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, companion injured
इलाज से इनकार करने पर जिला अस्पताल गेट के बाहर बच्चे के साथ सड़क पर लेटी मां रामकली। संवाद - फोटो : इलाज से इनकार करने पर जिला अस्पताल गेट के बाहर बच्चे के साथ सड़क पर लेटी मां रामकली। संवाद
महोबा। जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। मासूम बेटे का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची महिला से स्वास्थ्यकर्मियों ने अभद्रता करते हुए इलाज करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज महिला बच्चे के साथ अस्पताल गेट के बाहर सड़क पर लेट गई। महिला का हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला का खुड़ा निवासी कालीदीन अहिरवार अपने चार वर्षीय बेटे हरीश को तेज बुखार होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बच्चों को वार्ड में भर्ती कर दिया। बच्चे की मां रामकली का आरोप है कि सोमवार की रात वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने न सिर्फ इलाज करने से मना कर दिया बल्कि अभद्रता करते हुए वार्ड से बाहर निकाल दिया। इससे आहत होकर मां रामकली अपने बीमार बेटे को लेकर अस्पताल गेट के बाहर सड़क पर लेट गई।
विज्ञापन

निगरानी ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार विनय गोयल ने मामले की जानकारी लेते हुए अस्पताल स्टाफ की फटकार लगाई। महिला को समझाकर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि बच्चा दो दिन से भर्ती था। महिला का पति शराब के नशे में वार्ड में आकर अभद्रता कर रहा था। जिस पर स्वास्थ्यकर्मियों से कहासुनी हुई। बच्चे को दोबारा भर्ती कर बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed