{"_id":"64bece89036c15f2a30ba026","slug":"bike-collided-with-culvert-youth-died-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-503-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत
Tue, 25 Jul 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जैतपुर-अजनर मार्ग पर मवइया तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
कस्बा अजनर निवासी ओमप्रकाश (44) अपने साथी चतुर्भुज (42) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से जैतपुर गए थे। लौटते समय बाइक मवइया तिराहे के पास पुलिया से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
जहां डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया जबकि चतुर्भुज की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महोबा। कस्बा अजनर निवासी ओमप्रकाश के बड़े भाई रामगोपाल होमगार्ड में तैनात थे। एक माह पहले ड्यूटी से वापस लौटते समय चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे रामगोपाल की मौत हो गई थी। इसी बाइक से ओमप्रकाश सोमवार को अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। तभी हादसे में उसकी भी मौत हो गई। एक माह के अंदर दो भाइयों की हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।