चरखारी (महोबा)। मेरा युवा भारत अभियान के तहत सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। दौड़ में भानवती और बैडमिंटन में प्रतिज्ञा ने बाजी मारी। आयोजन समिति की ओर से विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
केएलडीपी हाईस्कूल रिवई के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पीटी प्रतियोगिता में ऊषा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बालक वर्ग बैडमिंटन में शिवाकांत ने बाजी मारी जबकि पंकज दूसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राम कुमार प्रथम, अमित द्वितीय और आनंद तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भानवती को पहला, मोहनी को दूसरा व योग्यता को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका पुष्पेंद्र सिंह और अमर सिंह ने निभाई। इस मौके पर आयोजक योगेंद्र सिंह, प्रबंधक साकेत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विदेशराज, शिक्षक सुरेंद्र खरे, राजू आदि मौजूद रहे।

फोटो 03 एमएएचपी 11 परिचय-बैडमिंटन में प्रतिभा दिखातीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज