फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bhagirathi drinking water scheme will quench the thirst of the residents of Srinagar

भागीरथी पेयजल योजना से बुझेगी श्रीनगर के वाशिंदों की प्यास

Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bhagirathi drinking water scheme will quench the thirst of the residents of Srinagar
श्रीनगर (महोबा)। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने विकासखंड कबरई के ग्राम पंचायत श्रीनगर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। चौपाल में डीएम ने कहा कि जिले में शुरू हो रही भागीरथी पेयजल योजना से श्रीनगर के बाशिंदों की प्यास बुझेगी। कार्य मार्च से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन की ग्रामीणों से पूछताछ की। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह संचालित न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव को फटकारा लगाई। स्वयं सहायता समूह शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए बिना गारंटी के एक लाख साथ हजार तक का ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। डीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन व सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया और पौधरोपण कर उनकी सेवा का संकल्प दिलाया। चौपाल में सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम सदर राकेश कुमार, परियोजना निदेशक डीएन पांडेय, डीपीआरओ संतोष कुमार, एबीएसए क्षमा पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed