फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Before Diwali, the people of Kulpahar get the gift of a bus stand.

Mahoba News: दिवाली से पहले कुलपहाड़वासियों को बस स्टैंड की सौगात

Sun, 05 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali, the people of Kulpahar get the gift of a bus stand.
फोटो 04 एमएएचपी 01 परिचय-बस स्टैंड कुलपहाड़ में चल रहा कायाकल्प कार्य। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। रोडवेज बस स्टैंड कुलपहाड़ में 80 लाख रुपये की लागत से तीन माह पहले शुरू हुआ कायाकल्प का काम दिवाली पर्व तक पूरा हो जाएगा। इससे यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा और उन्हें बसों के इंतजार में यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

कुलपहाड़ का बस स्टैंड काफी पुराना है। भवन जर्जर होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। लंबे समय से बस स्टैंड के निर्माण की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर समस्या बताई थी। इसके बाद बस स्टैंड के कायाकल्प के काम को स्वीकृति मिली। आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी अलीगढ़ की ओर से कराया जा रहा कायाकल्प का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत बस स्टैंड परिसर में बाउंड्रीवाल, नाली, ग्राउंड, फर्श, इंटरलॉकिंग व दो नई दुकानों का निर्माण कराया गया है। साथ ही बस स्टैंड के कार्यालय भवन को उच्चीकृत किया गया है। यात्री प्रतीक्षालय व कार्यालय भवन का कायाकल्प कराया जा रहा है। परिसर में स्ट्रीट लाइट, भवन लाइट की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रकाश व्यवस्था के साथ ही पंखों की फिटिंग का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन


निर्माण करा रही कंपनी के सुपरवाइजर बृजेंद्र सिंह ने बताया की सेल्फी प्वाइंट तैयार कराया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य संपन्न होने की संभावना है। दिवाली से पहले यात्रियों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से बस स्टैंड के सुंदरीकरण की मांग उठाई जा रही थी। जिसे परिवहन मंत्री की समक्ष रखा गया और उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed