{"_id":"67b622fa3e3146ae78014b95","slug":"bed-entrance-examination-center-will-be-built-in-home-district-mahoba-news-c-225-1-mah1001-112479-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गृह जनपद में बनेगा बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गृह जनपद में बनेगा बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र
Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम और अधिकतम अभ्यर्थियों की संख्या निश्चित कर दी गई है। ऐसा करने से परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बढ़ेगी। बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए गृह जनपद में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
जनपद महोबा में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत सात बीएड कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर इस बार भी बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को मिली है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के लिए बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के केंद्रों पर इस बार कम से कम 300 और अधिकतम 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इससे ज्यादा संख्या होने पर नया परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इससे अधिकांश परीक्षार्थियों का गृह जनपद में परीक्षा केंद्र बनेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है।