फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Beautification of ponds and parks under the Model City

मॉडल सिटी के तहत तालाबों व पार्कों का सुंदरीकरण

Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beautification of ponds and parks under the Model City
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
मॉडल सिटी योजना के तहत शनिवार को कमिश्नर एल वेंक्टेश्वर लू ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मॉडल सिटी योजना के तहत पार्कों व तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाए। मॉडल सिटी में अन्य कार्ययोजनाएं भी शामिल करें।  
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर ने बैठक में कहा कि शासन ने चरखारी और महोबा को मॅाडल सिटी घोषित कर दिया है। इसके तहत सुंदरीकरण कराने के साथ ही बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने पेयजल समस्या बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के हैंडपंपाें की मरम्मत पंचायत निधि से कराई जाए। जल संस्थान और जल निगम पाइप लाइन से पानी की नियमित सप्लाई करें।
विज्ञापन


पाइप लाइनों के लीकेज तत्काल ठीक कराए जाएं। किसी भी दशा में पानी की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। जल निगम के अधिशाषी अभियंता गांवों में भ्रमण कर हैंडपंपों का निरीक्षण करें। जरूरत पर हैंडपंपों को रीबोर कराया जाए।  जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि सूखे के चलते पेयजल समस्या से निपटने के लिए टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। हैंडपंप भी रीबोर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed