फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bayan dene ja rahe, death huyi

बयान बदलवाने ले जा रहे वृद्घ की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bayan dene ja rahe, death huyi
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के कनौरा गांव में नतबहू के नाम भूमि की लिखापढ़ी किए जाने पर भाई-भतीजों में विवाद हो गया। कहासुनी व विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने चाचा-भतीजे का शांतिभंग में चालान कर दिया। परिवार के सदस्य वृद्ध को बयान बदलवाने के लिए कुलपहाड़ तहसील ले जाने लगे, लेकिन वृद्ध की रास्ते में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कनौरा गांव निवासी मातादीन (90) के चार पुत्र थे, जिनमें से जगदीश व हीरालाल की मौत हो चुकी है, जबकि हरलाल व घासीराम खेती-किसानी का काम करते हैं। मातादीन ने अपनी दो एकड़ जमीन हरलाल के पुत्र श्रीचंद्र की पत्नी ऊषा के नाम कर दी थी। इससे परिवार के अन्य भाई व भतीजे खुन्नस मानने लगे। हरलाल के पुत्र हरप्रसाद व भतीजे मनोज के बीच कहासुनी हो गई। मामला गालीगलौज व मारपीट तक पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर मनोज व हरप्रसाद का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद घासीराम व जगदीश का पुत्र सुरेश भूमि संबंधी बयान बदलवाने के लिए मातादीन को बाइक पर बैठाकर कुलपहाड़ तहसील जा रहे थे, तभी रास्ते में वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नतबहू ऊषा ने वृद्ध की मौत पर संदिग्धता जताई। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि वृद्ध काफी दिन से बीमार बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed