फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bar and the bench must reconcile

बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी

Wed, 25 Mar 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 25 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bar and the bench must reconcile
सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित गोयल ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य होना चाहिए। जिससे वादकारियों को आसानी से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि कुलपहाड़ बार एसोसिएशन का अब तक बेहद सराहनीय कार्य देखने को मिला है।
विज्ञापन

वह तहसील सभागार में बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के नव निर्वाचित पदाधिकारियाें के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि अधिवक्ता बेहतर तैयारी के साथ न्यायालय में आएं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्रा ने कहा कि साथियाें के सहयोग से कार्य योजना बनाएंगे। इसके बाद कार्य किया जाएगा। अधिवक्ता श्याम किशोर सोनी ने कहा कि हमेशा कुलपहाड़ में शांतिपूर्ण तरीके से बार के चुनाव हुए हैं और यहां के पदाधिकारियों ने सदैव बेंच का सहयोग किया है। अधिवक्ताओं ने सदैव न्याय पालिका का सम्मान किया है। बार बेंच के सम्मान से समाज की रक्षा होगी। अधिवक्ता हरेंद्र पाल ने कहा कि अधिवक्ताआें के कल्याण के लिए मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। बार और बेंच के संबंध मधुर होने से वादकारियों को जल्द न्याय मिलता है। इससे पूर्व सिविल जज जूनियर डिवीजन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण खरे, महासचिव पवनसुत खरे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वकांत द्विवेदी, कौशलेंद्र सिंह राठौर, नरेश रिछारिया, सुरेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हिमांशु मणि सोनी, संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार शुक्ला, अजय कुमार निरंजन, विनोद कुमार साहू सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियाें को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण खरे ने किया। इस मौके पर तहसीलदार रामजी, अधिवक्ता सदीप खरे, हरिशंकर यादव, अयोध्या सिंह पायक एवं पूर्व चेेयरमैन गोपीबाबू सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed