फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Banks are not now in the exchange of notes

बैंकों में अब नहीं हो रहा नोटों का एक्सचेंज

Wed, 23 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Banks are not now in the exchange of notes
बैंक के गेट के बाहर खड़े ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद अब बैंकों ने एक्सचेंज करना बंद कर दिया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 500 और 1000 के नोट के एवज में नए नोट न मिलने से लोग खासा परेशान हैं। वहीं, जिले के डाकघरों में लेनदेन पूरी तरह से ठप है। ग्रामीण अंचलों में दो बजे से ही बैंकों का गेट बंद
विज्ञापन


कर दिया जा रहा है। बैंकों से एक्सचेंज बंद हो जाने से बैंकों की लंबी लाइनें फिलहाल कम हो गई हैं। वहीं, ग्रामीण अंचलों में  खातों से एक हजार से दो हजार रुपये ही निकलने से ग्राहक खासा परेशान हैं। जिले की एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में पैसा न होने के कारण बैंक ग्राहकों को पैसा देने के बजाए सिर्फ
विज्ञापन


जमा करा रहे हैं। यही वजह है कि बैंकों में भीड़ नहीं जुट रही है। बैंक में ग्राहकों को पैसा देना और एक्सचेंज करना बंद कर दिया है।सिंडीकेट बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, डाकघर, कैनरा बैंक, इलाहाबाद बैंकों में पैसा नहीं दिया जा रहा है। बैंक प्रबंधकों का कहना है कि पैसा न होने के कारण सिर्फ पैसा जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


कराया जा रहा है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पैसा न होने से खाली पड़ी है। स्टेट बैंक शाखा जैतपुर में दो बजे बैंक का गेट बंद कर दिया गया। इससे ग्राहकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

एटीएम से भी नहीं निकल रहे पैसे
बैंकों में पैसे की कमी के चलते एटीएम की शटर गिरी पड़ी हैं। लोग एक के बाद एक एटीएम के चक्कर लगाने के बाद बैरंग लौट रहे हैं। एटीएम से भी पैसा न निकलने के कारण लोग खासा परेशान हैं।


बड़े नोटों से नहीं मिल रही खाद
सरकार के आदेश के बाद भी साधन सहकारी समितियों ने 500 और 000 के नोट पर खाद नहीं मिल रही है। जिससे किसान बिना खाद लिए वापस लौट रहे हैं। दो दिन पहले केंद्र सरकार ने खाद बीज बड़े नोटों में भी दिए जाने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन, यहां की सहकारी समितियों के सचिव पुराने नोट नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पास कोई ऐसा आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed