फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Banarasi Sutfeni became the first choice of customers in the month of Ramadan.

Mahoba News: रमजान माह में बनारसी सूतफेनी बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Thu, 12 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banarasi Sutfeni became the first choice of customers in the month of Ramadan.
फोटो 11 एमएएचपी 01 परिचय-रमजान को लेकर सूतफेनी, सेवई आदि की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
महोबा। ईद अभी दूर है लेकिन रमजान में सुबह और शाम बनारसी सूतफेनी ने रोजेदारों का स्वाद अपनी ओर खींच रखा है। बाजार में दो प्रकार की बनारसी सूतफेनी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है जबकि कानपुर से आने वाली सूतफेनी ने दूसरे नंबरर पर अपना कब्जा बना रखा है। ईद पर्व के नजदीक आने पर सूतफेनी व सेवईं की बिक्री में तेजी आएगी। इसके लिए दुकानदारों ने स्टॉक किया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में सूतफेनी और सेवई की दुकान लगाने वाले अब्दुल रज्जाक बताते हैं कि अभी ईद का पर्व दूर हैं लेकिन रोजेदारों के बाजार में तरह-तरह के खाद्य सामाग्री मौजूद है। इसमें सबसे अधिक लजीज बनारसी सूतफेनी है। बनारसी सूतफेनी दो प्रकार की है और इसके दाम 160 रुपये व 200 रुपये किलोग्राम है। बाजार में सबसे अधिक पसंद बनारसी सूतफेनी की हो रही है, जो पकने के बाद बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसके बाद कानपुर की सूतफेनी है, जिसकी कीमत 120 रुपये किलोग्राम है जबकि सेवई 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। रोजेदार इसका सेवन रोजा इफ्तार के समय और सुबह सहरी के समय अधिक करते हैं। रोजेदार इसके अलावा खजूर भी खूब पसंद करते हैं। बाजार में खजूर कई तरह का मौजूद है। गुणवत्ता के अनुसार उसकी कीमतें बदलती हैं। बाजार में इस समय खजूर 30 रुपए पैकेट से लेकर 700 रुपए पैकेट तक का मौजूद है। इसके साथ ही टोस्ट और जीरा भी लोग पसंद करते हैं। बताया कि ईद पर्व जब नजदीक आएगा तो इनकी बिक्री में रफ्तार आएगी।
विज्ञापन

----------


तरह-तरह की टोपी बाजार में उपलब्ध
महोबा। ईद के मौके पर कोई कुर्ता-पैजामा पहनता है और कोई पैंट, शर्ट। मगर हर व्यक्ति अपने सिर पर टोपी जरूर पहनता है इसलिए बाजार में तरह-तरह की टोपियां भी मौजूद हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाजार में नग वाली टोपी 100 रुपये हैं, जो बेहद ही चमकदार और खूबसूरत दिखती है। इसके बाद कपड़े वाली टोपी है, जिसकी कीमत 150 रुपये है। इसी क्रम में बेहद ही हल्के कपड़े की बनी टोपी 50 रुपये की है और सूती धागों की बुनी हुई टोपी मौजूद है। इसकी कीमतें 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। टोपियाें की बिक्री फिलहाल औसत दर्जे पर है लेकिन पर्व के नजदीक आने पर इसकी बिक्री भी रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed