{"_id":"6910e233fef030b540016507","slug":"banaras-mahoba-khajuraho-vande-bharat-train-will-run-regularly-from-tomorrow-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119626-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कल से नियमित चलेगी बनारस-महोबा-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कल से नियमित चलेगी बनारस-महोबा-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन
Mon, 10 Nov 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बनारस से चलकर महोबा के रास्ते खजुराहो को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन 11 नवंबर से नियमित रूप से किया जाएगा। रेल मंत्रालय की ओर से इसकी समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। यह हाईस्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी।
रेल मंत्रालय की ओर से शनिवार को वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन किया गया था। अब रेलवे की ओर से बनारस और खजुराहो के बीच वंदे भारत ट्रेन के नियमित संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। मंगलवार से नियमित रूप से ट्रेन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या- 26506 बनारस–खजुराहो वंदे भारत ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान करेगी। जो विंध्याचल में 6.55 बजे, प्रयागराज छिवकी में आठ बजे, चित्रकूटधाम कर्वी में 10.05 बजे, बांदा में 11.08 और महोबा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.08 बजे आएगी। इस ट्रेन का खजुराहो पहुंचने का समय दोपहर 1.10 बजे है।
खजुराहो–बनारस वंदे भारत ट्रेन अप खजुराहो रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे चलेगी। जो महोबा रेलवे स्टेशन पर शाम 4.18 बजे आएगी। ट्रेन का महोबा जंक्शन पर दो मिनट का स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन बांदा रेलवे स्टेशन पर शाम 5.13 बजे, चित्रकूटधाम कर्वी में 6.13 बजे, प्रयागराज छिवकी में रात 8.20 बजे, विन्ध्याचल में 9.10 व बनारस स्टेशन पर रात 23.10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन खजुराहो से बनारस तक की यात्रा को मात्र सात घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी। तीर्थ यात्रियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए यह तेज, सुरक्षित व आरामदायक परिवहन का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कनेक्टिविटी होगी बेहतर
महोबा। बनारस और खजुराहो दोनों ही भारतीय आध्यात्मिकता व कला के प्रतीक हैं। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से काशी, चित्रकूट, बांदा और बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। इससे न केवल तीर्थ व सांस्कृतिक पर्यटन को बल मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।