फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Babylon's house was abandoned

बाबुल का घर छोड़ चली पिया की डगर

Mon, 25 Feb 2019 11:45 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 25 Feb 2019 11:45 PM IST
सार

  सामूहिक विवाह सम्मेलन में 24 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे
 नवदंपति जोड़ों को दान दहेज व उपहार किए गए भेंट

विज्ञापन
Babylon's house was abandoned
सम्मेलन में वर वधू को आशीर्वाद देते अतिथि - फोटो : amarujala

विस्तार

महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 24 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। आयोजन समिति की ओर से नवदंपति जोड़ों को दान दहेज व उपहार भेट किए गए। माता-पिता ने भीगी पलकों के साथ बेटियों को विदा किया।
विज्ञापन

शहर के पुराने रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर और वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। वर वधू ने एक दूसरे को जयमाला डालकर अपना हमसफर चुना। सम्मेलन में शांति का रामदास, लक्ष्मी का सतीश, क्रांति का रामचरन, विनीता का रविंद्र, खुशबू का गजेंद्र, दीप्ति का रंजीत, ललिता का हरिओम, पार्वती का माधव प्रसाद, रचना का पूरन सिंह समेत 24 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, डीएम सहदेव, एसपी स्वामीनाथ, सीडीओ हीरा सिंह, नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ जटाशंकर राव, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संजय मिश्रा, रामजी गुप्ता आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजक पालिका प्रशासन द्वारा प्रत्येक जोड़े को योजना के तहत दान व उपहार भेंट किए गए। सम्मेलन में विदाई के दौरान लोगों की आंखे नम हो गईं।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 24 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे नवदंपति जोड़ों को दान दहेज व उपहार किए गए भेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed