{"_id":"66f706fb17970fe21f00e835","slug":"babli-won-in-javelin-throw-and-lakshmi-won-in-long-jump-mahoba-news-c-225-1-mah1001-109340-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भालाफेंक में बबली तो लंबीकूद में लक्ष्मी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भालाफेंक में बबली तो लंबीकूद में लक्ष्मी ने मारी बाजी
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय के मिनी स्टेडियम में चल रहीं जोनल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बालिका वर्ग भाला फेंक में बबली और लंबी कूद में लक्ष्मी ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नंदिनी प्रथम, वर्षा द्वितीय व अन्नपूर्णा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में शिल्पी पहले, सुनिधि दूसरे और अंजना ने तीसरा स्थान पाया। 1,500 मीटर दौड़ में शिल्पी प्रथम, मोहिनी द्वितीय व अंजना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में मुस्कान ने बाजी मारी जबकि माया को दूसरा व रोशनी को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक में बबली पहले और रोशनी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंजलि को पहला, अन्नपूर्णा को दूसरा व सृष्टि को तीसरा स्थान मिला।
हैमर थ्रो में बबली और 800 मीटर दौड़ में भूपेंद्र अव्वल रहे। 500 मीटर दौड़ में श्रवण कुमार पहले, सचिन दूसरे व भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में देवेंद्र कुमार प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय और मनोज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, अंकित द्वितीय व छबिलाल तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में भूपेंद्र कुमार पहले, अंकित दूसरे व छविलाल को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सरोज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।