फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Awareness created to increase digital literacy and prevent cyber crimes

Mahoba News: डिजिटल साक्षरता बढ़ाने व साइबर अपराधों से बचाव को किया जागरुक

Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Awareness created to increase digital literacy and prevent cyber crimes
महोबा/चरखारी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से विभिन्न स्थानों पर साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों, युवाओं व छात्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित और जिम्मेदार जागरूक डिजिटल व्यवहार को लेकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर हाइजीन, मजबूत पासवर्ड, फर्जी प्रोफाइल की पहचान, अनजान कॉल-मैसेज से सतर्कता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन व पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध रिपोर्टिंग की जानकारी दी। साथ ही एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, डीपफेक, फेक इमेज व एआई आधारित स्कैम जैसे नए खतरों पर भी विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम कुंवर पंकज, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देव कुमार यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक चरखारी में जागरूकता कार्यशाला हुई। प्राचार्य रवि कुमार ने छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा के महत्व और एआई के जिम्मेदार प्रयोग के प्रति जागरूक किया। डॉ. विजय यादव, नितिन कुमार, आईटी प्रवक्ता प्रशांत शाक्य ने डेटा गोपनीयता, सोशल मीडिया सावधानियां व एआई के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed