फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Auto filled with devotees collides with bike and overturns, one dead

Mahoba News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, एक की मौत

Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Auto filled with devotees collides with bike and overturns, one dead
महोबा। मध्यप्रदेश के कस्बा हरपालपुर के पास स्थित पथरिया माता मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के भैंसाय निवासी मर्दन सिंह (65), पुत्र विदुर (30) के साथ गांव के ही चंद्रप्रकाश (46), उसकी पत्नी रामबाई (42), सुमित रानी (55) व ऑटो चालक बच्चू (50) के साथ बुधवार को ऑटो से कस्बा हरपालपुर के पथरिया माता के दर्शन करने गए थे। दोपहर के समय दर्शन कर वापस लौटते समय हरपालपुर बाईपास मार्ग पर अग्निहोत्रीपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जाेरदार भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां से मर्दन सिंह, चंद्रप्रकाश, उसकी पत्नी रामबाई व सुमितरानी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन मर्दन सिंह की रास्ते में मौत हो गई। रामबाई की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दुर्घटना में बाइक सवार श्यामलाल को भी गंभीर चोटें आईं है। जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed