फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Auto fell from bridge into river, grandmother and granddaughter injured

महोबा: पुल से नदी में गिरा ऑटो, दादी और नातिन घायल

Sat, 18 Feb 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Auto fell from bridge into river, grandmother and granddaughter injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलाताल (महोबा)। सवारियां भरते समय स्टार्ट ऑटो पुल से 15 फीट नीचे नदी में जा गिरा। पुल में पानी कम होने से पूरा ऑटो नहीं डूबा। ऑटो पर सवार दादी और नातिन घायल हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एएसपी ने पुलिस और राहगीरों की मदद से ऑटो में बैठे दादी व उसकी नातिन को बाहर निकाल सीएचसी जैतपुर पहुंचाया।

मध्यप्रदेश के बंधीकलां निवासी लक्ष्मी (50) अपनी नातिन हिमांशी (10) रिश्तेदारी में कस्बा जैतपुर आई थी। बस से उतरने के बाद वह श्रीनगर तिराहे से घर जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। साथ में नातिन भी बैठ गई। इस दौरान चालक ऑटो स्टार्ट करके अन्य सवारियों को भरने के लिए खड़ा हो गया। तभी अचानक ऑटो का गियर डल जाने से पुल से नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


एएसपी आरके गौतम ने राहगीरों की मदद से महिला व उसकी नातिन को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। लक्ष्मी की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed