{"_id":"688facd26d7bdfb18a054204","slug":"atm-closed-for-six-months-consumers-troubledatm-closed-for-six-months-consumers-troubled-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-116777-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बाजी लगाते 14 जुआरी पकड़े, 1.05 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बाजी लगाते 14 जुआरी पकड़े, 1.05 लाख बरामद
Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना श्रीनगर पुलिस ने बसौरा गांव में अलग-अलग स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाते 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मालफड़ से एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बसौरा गांव के सार्वजनिक स्थान पर छापा मारा। वहां बाजी लगा रहे चतुर्भुज अहिरवार, धर्मपाल, रूपसिंह राजपूत, कमलकिशोर विश्वकर्मा, प्रदीप राजपूत, वंशूगोपाल अहिरवार, हरपाल और सचिन राजपूत निवासीगण श्रीनगर को पकड़ा। इनके पास से 69 हजार 310 रुपये बरामद हुए।
इसी तरह एसआई दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बसौरा गांव की सड़क किनारे जुआ खेल रहे हल्के राजपूत, भानुप्रताप, सुखदेव, कालीचरन राजपूत, प्रद्युम्न राजपूत व चंद्रभान प्रजापति को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 35 हजार 970 रुपये की नकदी बरामद हुई। सभी के खिलाफ थाना श्रीनगर में कार्रवाई की गई।