फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Asking for a commission on rural raging.

कमीशन मांगने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Asking for a commission on rural raging.
ग्योढ़ी गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में केसीसी में कमीशन मांगे जाने, दलालों के बिना काम न होने और किसानों की राहत राशि का पैसा एक-एक माह तक न फीड किए जाने से नाराज नव युवक कमेटी के पदाधिकारियाें ने गांव वालों के साथ मिलकर बैंक के गेट पर सोमवार को नारेबाजी और प्रर्दशन किया। गांव वालों ने समय से भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान नव युवक कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सुविधाएं न दिए जाने, ग्रामीणों का किसी योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता न खोलने, खाता धारकों से बैंक में अभद्रता किए जाने,  किसानों का समय से पैसा खातों में ने डाले जाने और हर सुविधा के लिए कमीशन की डिमांड का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गांव वालों ने समय से फसल मुआवजा की राहत राशि का पैसा समय से भेजे जाने की मांग की। गांव वालों ने आरोप लगाया कि जब वे राहत राशि की जानकारी करने आते हैं तो उन्हें बिना जानकारी दिए बैंक के कर्मचारी भगा देते हैं। उनके खाते में पैसा आया कि नहीं इसकी भी जानकारी नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे किसान बैंकों और तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस मौके पर बच्चा सिंह, सुमित सिंह, जीतू सिंह, टिंकू दुबे सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। बैंक प्रबंधक राकेश वर्मा ने कुछ भी कहने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed