{"_id":"653026714454c3a386076c54","slug":"asked-for-happiness-and-peace-by-worshiping-mother-kushmanda-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2240-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मां कूष्मांडा की आराधना कर मांगी सुख-शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मां कूष्मांडा की आराधना कर मांगी सुख-शांति
विज्ञापन
महोबा। मां के प्रति अटूट आस्था लिए महिलाएं भोर से ही देवी मंदिरों में पहुंच रही हैं। पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। बुधवार को भक्तों ने मां के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की आराधना कर सुख-शांति की कामना की।
शहर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका, विंध्यवासिनी, सिंहवाहिनी, कालीमाता, माहेश्वरीमाता, संकटा आदि देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुट रही है। दूर-दराज से आने वाले भक्त मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन के बाद चल रहे नौ दिवसीय मेले का आनंद उठा रहे हैं। शहर में करीब 180 स्थानों पर स्थापित पंडालों में प्रतिदिन आकर्षक सजावट की जा रही है।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्त परिवार समेत पहुंच रहे हैं। मंदिरों व घरों में कन्या भोज और भंडारे के आयोजन कराए जा रहे हैं। प्राचीन मदारन माता मंदिर में सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतारें लग रही हैं।