फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   arogya mela

16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
arogya mela
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देशन में जिले के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में जहां एक हजार से अधिक लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गईं। वहीं मौसमी बुखार की जांच व चेकअप कर मरीजों को दवाएं व जरूरी सलाह दी गई। इस दौरान तीन सैकड़ा से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटीपुरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई बेहतर न पाए जाने और गोल्डन कार्ड बनाने में अच्छी प्रगति न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारा, खरेला, अजनर आदि में आरोग्य मेलों में उपचार से वंचित लोगों को बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा और सभी पैथालॉजी की जांच नि:शुल्क की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों में 1,368 लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगाकर 336 लोगों के नए गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा रविवार को तहसील कुलपहाड़ के अंतर्गत आयोजित आरोग्य मेलों का एडीएम आरएस वर्मा व एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस व तहसील चरखारी के अंतर्गत आयोजित मेलों का एडीएम न्यायिक पूनम निगम व एसडीएम चरखारी राजेश यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ. सुमन लगातार भ्रमणशील रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed