फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ARMY

पुण्यतिथि पर शहीद की मां के छलके आंसू

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
ARMY
शहीद दिनेश बुधौलिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करती शहीद की मां - फोटो : MAHOBA
महोबा। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में वर्ष 2000 में आतंकी हमले में शहीद हुए बीएसएफ के कमांडेंट दिनेश बुधौलिया की 20वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कल्याण सागर पहाड़ी पर स्थित समाधि पर पुष्पांजलि के दौरान शहीद की 95 वर्षीय मां रामबाई के आंसू छलक पड़े। नागरिकों व परिजनों ने सहारा देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पुलवामा में 18 जनवरी 2000 को आतंकियों ने रास्ते में बारूदी सुरंग बिछा दी थी।
पेट्रोलिंग के दौरान कमांडेंट दिनेश बुधौलिया चपेट में आ गए थे। उनकी शहादत के बाद नगर पालिका परिषद ने लायंस क्लब के सहयोग से वर्ष 2001 में कल्याण सागर पहाड़ी पर समाधि और पार्क का निर्माण करवाया। तब से हर वर्ष समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद की मां भी शामिल हुई और पुष्प अर्पित करने के दौरान भावुक हो गईं। इस दौरान हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया। समाधि स्थल पर शहीद के भाई सतीश कुमार, सुरेश, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, आरएसएस के जिला प्रचारक पुनीत, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, नियाज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed