{"_id":"6abc0d833f38f997dc054777","slug":"apaar-id-will-also-be-recorded-in-the-up-board-exam-form-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129224-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए भरे जाने वाले ऑनलाइन फॉर्म में अब परीक्षार्थियों की अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा। बोर्ड मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समय सीमा के भीतर सभी छात्रों की अपार आईडी तैयार कराने के के लिए कहा गया है। इसे यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा नौ व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण के साथ-साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य तेजी से चल रहा है। बोर्ड के निर्देशानुसार इन सभी आवेदनों में विद्यार्थियों का अपार आईडी नंबर भरा जाना अनिवार्य कर दिया गया है। भविष्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश या नौकरी के लिए सत्यापन के दौरान विद्यार्थी अपनी आवश्यकतानुसार एक क्लिक पर डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध करा सकेंगे।
यह आईडी प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्र की एक स्थायी डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से छात्रों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा। अपार आईडी व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि छात्र-छात्राओं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र सीधे उनके डिजी लॉकर खाते से लिंक हो जाएंगे। इससे मूल दस्तावेजों के खोने, फटने या खराब होने का जोखिम समाप्त हो जाएगा।