फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Another accused in crop insurance scam arrested

Mahoba News: फसल बीमा घोटाले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 01 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Another accused in crop insurance scam arrested
महोबा। जिले में हुए करोड़ों के प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाले के एक और आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तब 12 आरोपी जेल जा चुके हैं जबकि बीमा कंपनी का प्रबंधक अब भी फरार चल रहा है। किसान संगठनों के पदाधिकारी पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खरीफ 2024 और 2025 में फसल बीमा के नाम पर करीब 40 करोड़ का घोटाला हुआ। घोटालेबाजों ने न सिर्फ किसानों की फसल का बीमा करा लिया बल्कि नदी, नाले, तालाब, पहाड़, बंजर भूमि, वन आदि का भी बीमा कराकर करोड़ों का क्लेम निकाल लिया। मामले की परतें खुलीं तो डेढ़ माह पहले उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने शहर कोतवाली ने बीमा कंपनी के प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पनवाड़ी, चरखारी व कुलपहाड़ कोतवाली में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुईं। इसमें 26 नामजद समेत कई अज्ञात शामिल हैं। इस मामले में पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन

एसपी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित टीम में शामिल कोतवाली चरखारी के वरिष्ठ एसआई रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने फसल बीमा घोटाले में फरार चल रहे आरोपी दिलीप कुमार निवासी प्रेमपुर जनपद बांदा को अस्थौन मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी पर महोबा की जमीनों पर फर्जी तरीके से बीमा कराने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी फसल बीमा घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed