{"_id":"5d73fce88ebc3e93c63374c9","slug":"anna-refused-to-run-into-an-animal-farm-and-attacked-the-farmer-with-an-ax-mahoba-news-knp5122298113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना जानवर खेत में खदेड़ने से मना करने पर किसान पर फरसे से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना जानवर खेत में खदेड़ने से मना करने पर किसान पर फरसे से हमला
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में खेत में अन्ना जानवर खदेड़ने का विरोध करने पर दो भाइयों ने किसान पर धारदार फरसा व लाठी डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल किसान के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम छिकहरा निवासी किसान हरनाथ यादव (50) शुक्रवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। तभी पड़ोसी खेत में रहने वाले दो भाइयों ने आसपास घूम रहे अन्ना पशुओं को हरनाथ के खेत की ओर खदेड़ दिया। जिससे अन्ना पशु किसान की फसल खाने लगे। किसान ने किसी तरह जानवरों को बाहर निकाल गांव के बाहर खदेड़ा और दबंगों से खेत की ओर जबरन पशुओं को खदेड़ने का विरोध किया। नाराज दबंग कुछ देर बाद फरसा व लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और किसान पर हमला बोल दिया। सिर पर फरसे से प्रहार किए जाने से किसान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी उसे मृत समझकर भाग निकले।
सूचना पर पहुंचे परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसके सिर पर 25 टांके लगाए गए और हालत गंभीर बनी है। किसान के पुत्र पवन की तहरीर पर पुलिस ने सत्येंद्र व रीतू पुत्रगण मुन्ना निवासी छिकहरा के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।