{"_id":"5a5260614f1c1b273c8b53d8","slug":"anika-kills-a-fight-in-asmita-and-fancy-dress-in-rangoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में अस्मिता व फैंसी ड्रेस में अनिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में अस्मिता व फैंसी ड्रेस में अनिका ने मारी बाजी
mahoba
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
डांस प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं व मेहंदी में प्रतिभाग करती युवति
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। महिला बुंदेलखंड सत्संग समिति व गर्ल्स ग्लैमर निधि की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में अस्मिता और फैंसी ड्रेस में अनिका ने बाजी मारी।
शहर के मुकुल विवाह घर में आयोजित प्रतियोगिताओं में करीब एक सैकड़ा छात्राओं व युवतियों ने प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में आलेमा अंसारी ने बाजी मारी जबकि श्वेता शर्मा को दूसरा और आशु सिंह को तीसरा स्थान मिला। रंगोली में अस्मिता को पहला, आस्था गुप्ता को दूसरा और तकसीन को तीसरा स्थान मिला। फैंसी ड्रेस में अनिका गुप्ता अव्वल रही जबकि विनीता ने दूसरा और रुचि गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। डांस में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम संयोजक निधि रावत व समिति की अध्यक्ष सावित्री रावत ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर शील सिंह चंदेल, रूपरानी शुक्ला, सरगम खरे, गिरिजेश बुंदेला, अभिलाष पांडेय, दीपाली तिवारी, कहकशां जलाल समेत तमाम छात्राएं व युवतियां मौजूद रहीं।
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी के ग्राम पडोरा में आयोजित चैलेंज कप 2018 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गहरौली ने पडोरा को 31 रनों से हराकर विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने विजेता को 5100 रुपये के साथ ट्राफी और उपविजेता को 3100 नगद के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया। गेंद और बल्ले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गौरव तिवारी को मैन आफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
ग्राम पड़ोरा के स्कूल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। गहरौली की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में गहरौली टीम ने सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़ोरा की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 17 ओवर में 88 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिससे गहरौली ने 31 रनों से जीत दर्ज कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार गहरौली के सोनू को मिला। मैच के कमेंटेटर ललित त्रिपाठी और प्रताप सिंह रहे। इस मौके पर आयोजक पड़ोरा प्रधान शिवकुमार तिवारी, राजकिशोर तिवारी, रुप नारायन समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।