फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Angry villagers mourn the lover with the death of the girl

प्रेमिका की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रेमी को किया लहुलूहान

Tue, 09 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers mourn the lover with the death of the girl
अजनर (महोबा)। ग्राम बघौरा में युवती का शव उसके प्रेमी के घर में फंदे पर लटका मिलने पर मृतका परिजनों व ग्रामीणों ने प्रेमी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई पुलिस की टीम पर भी पत्थर फेंके। बमुश्किल पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले जा सकी। घायल युवक ने घर के बाहर भीड़ जुटने से युवती के खुदकुशी कर लेने की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवक के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं, वह घर पर अकेला रहता है और डिग्री कॉलेज मऊरानीपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिछले दो साल उसे गांव की युवकी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती उसके घर पहुंची और एक घंटे तक न निकलने पर मोहल्ले वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी। युवती के पिता ने युवक के घर पहुंच दरवाजे खुलवाए, लेकिन युवती नहीं मिली। बाद में, एक कमरे में लगे ताले को तोड़ा गया तो युवती का शव फंदे से लटकता मिला। युवती के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ युवक की जमकर पिटाई की। खून से लथपथ देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर ले जाने लगी। तभी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की यूपी 112 गाड़ी पर पत्थर फेंके। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाकर युवक को सीएचसी बेलाताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने बताया कि बाहर भीड़ की आवाज सुनकर युवती ने लोकलज्जा से कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार व सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। जांच कराई जा रही है, कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed