{"_id":"64b19026841d1f465f08eb46","slug":"angry-people-jammed-the-highway-due-to-power-cut-mahoba-news-c-225-1-mah1001-289-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। अंधाधुध बिजली कटौती से जूझ रहे कस्बावासियों का गुरुवार की रात धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगाें ने पॉवर हाउस के सामने राठ-पनवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बामुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति न किए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां तक की बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक रिसीव नहीं करते। बिजली कटौती से नाराज लोग पॉवर हाउस के पास पहुंचे और पनवाड़ी-राठ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर किया। जाम के चलते महोबा, राठ, हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों के समझा कर शांत कराया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम के दौरान ग्रामीणों के अलावा किसान यूनियन के सदस्य भी शामिल रहे। उधर, जेई ईश्वर सिंह का कहना है कि लाइन में फाल्ट होने से समस्या आ रही है। इसका समाधान कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रांसफार्मर जलने से 400 घरों की बिजली आपूर्ति ठप
श्रीनगर। कस्बे के मोहल्ला भैरोगंज में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से इलाके के 400 घरों में अंधेरा पसरा है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों का जीना दूभर हो गया। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। मोहल्ला भैरोगंज के तीन वार्डों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राजा मोहन सिंह तालाब के किनारे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। गुरुवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। पूरी रात उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। सूचना पर लाइनमैनों ने ट्रांसफार्मर को चेक किया लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। स्टोर में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध है। शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।