{"_id":"68ed47c1c0f32c86a5081df4","slug":"angry-farmers-blocked-the-naugaon-kulpahar-road-due-to-non-availability-of-fertilizers-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118863-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग किया जाम
Tue, 14 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 02 परिचय-कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर एसके महाविद्यालय के पास खाद को लेकर जाम लगाए
- फोटो : Chineni news
बेलाताल (महोबा)। जिले में खाद की समस्या बरकरार है। सोमवार की सुबह पांच बजे से किसान खाद के टोकन लेने के लिए एसके महाविद्यालय जैतपुर पहुंच गए। आठ बजे तक किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के न पहुंचने से किसान भड़क गए। आक्रोशित किसानों ने नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। चौकी प्रभारी ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तब डेढ़ घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
पीसीएफ कृषक केंद्र जैतपुर में खाद वितरण के लिए टोकन बांटने का काम एसके महाविद्यालय के मैदान से किया जाता है। 10 दिन पहले समिति के गोदाम में खाद उतरी थी। किसानोंं को सूचना मिली कि सोमवार को खाद का वितरण होना है। सुबह पांच बजे से जैतपुर, महेवा, लमौरा, बुधौरा, बिहार समेत कई गांव के किसान एसके महाविद्यालय पहुंच गए। टोकन लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में किसान तीन घंटे तक लगे रहे। जब कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने एसके महाविद्यालय के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। सैकड़ों महिलाएं भी सड़क पर बैठकर विरोध जताती रहीं।
किसान हलकाई, भारत, सुरेश, देवीदीन, कुंवरलाल आदि का कहना था कि वह दस दिन से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद न मिलने से उनकी रबी फसल की बोआई पिछड़ रही है। जिम्मेदार एक-दो दिन में खाद वितरण की बात कहते हैं लेकिन सही तिथि नहीं बताई जा रही है। इससे उनका समय व रुपये दोनों की बर्बादी हो रही है। जाम की सूचना मिलते ही बेलाताल चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल, एसआई रमेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। बताया कि खाद वितरण की सूचना उन्हें पहले से दी जाएगी। किसान बेवजह परेशान न हो। तब डेढ़ घंटे बाद सुबह 9.30 बजे जाम खुल सका और आवागमन बहाल हुआ।

फोटो 13 एमएएचपी 02 परिचय-कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर एसके महाविद्यालय के पास खाद को लेकर जाम लगाए - फोटो : Chineni news
विज्ञापन