फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Angered by the power cut, the MLA reprimanded the officers who reached the power house

बिजली कटौती से नाराज विधायक ने पावर हाउस पहुंच अफसरों को फटकारा

Fri, 02 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Angered by the power cut, the MLA reprimanded the officers who reached the power house
महोबा। अघोषित बिजली कटौती की समस्या सुन विधायक ने बिजली अफसरों की फटकार लगाई। आधा घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीते 72 घंटे से गांधी नगर समेत आधे शहर की बिजली संकट है। शाम के समय छह-छह घंटे आपूर्ति बंद रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।
अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग व फाल्ट से नाराज लोगों ने नाराजगी जताई। जानकारी पर सदर विधायक कुंवर राकेश गोस्वामी गुरुवार की रात पावर हाउस पहुंच गए। अफसरों को फटकार लगाई। मोबाइल फोन से एमडी आगरा से बात कर समस्या का स्थाई समाधान कराने की बात कही। विधायक के पहुंचने के आधा घंटे बाद ही शहर की आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विद्युत एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कन्नौज से मशीन मंगाकर आपूर्ति बहाल की गई है। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed