{"_id":"6fa2d71dc10d2018ed861008905962a1","slug":"among-the-lessons-taught-conduct-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने थाना अजनर परिसर में प्रत्याशियों और ग्रामीणों की बैठक कर उन्हें आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लालच देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस तरह की शिकायत मिलने पर प्रत्याशी पर कार्रवाई होगी। मतदान केंद्रों पर लगाए गए कार्मिकों को ईमानदारी से मतदान कराने के निर्देश दिए, इसके बाद भी यदि कोई कार्मिक पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाता है और इसकी शिकायत मिलती है तो उसे भी बख्सा नहीं जाएगा।
यदि किसी मतदाता का राशनकार्ड में नाम दर्ज है तो वह राशन कार्ड के साथ मुखिया को बूथ पर लेकर जाए। अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश ने कहा कि पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ सबइंस्पेक्टरों को भी लगाया गया है, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न हो। कहा कि अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में अजनर, सीगोन सहित कई गांव के प्रत्याशियों और ग्रामीणों शामिल रहे।