फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   All offices and markets will be closed for two days due to lockdown

लॉकडाउन के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी कार्यालय व बाजार

Fri, 10 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
All offices and markets will be closed for two days due to lockdown
समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। डीएम एके तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर कोरोना महामारी व संचारी रोगों के संक्रमण को रोकने के लिए 10 जुलाई की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक पूरे जिले में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान जिले के सभी कार्यालय, सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। कीरत सागर तट पर लगने वाली सब्जी मंडी खुलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुले रहेंगे और इन सेवाओं में कार्यरत लोगों, कोरोना योद्धा, स्वच्छता कर्मी व घर-घर डिलीवरी से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध नहीं होगा। रेलवे का आवागमन पूर्व की तरह जारी रहेगा। पेट्रोल पंप व ढाबे पूर्ववत खुले रहेंगे। इस बार यात्रियों को रोडवेज बस सेवा का लाभ मिलेगा। डीएम ने बताया कि 10, 11 व 12 जुलाई को सफाई-स्वच्छता व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निकायों द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा कोरोना महामारी व संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम नियमित रूप से पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

1,200 पुलिस कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
महोबा। लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम कर लिए हैं। आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात है। मुख्य मार्गों पर भी बैरियर हैं। जिले में सब इंस्पेक्टर, हैड कांस्टेबल और होमगार्डों समेत 1,200 पुलिस कर्मचारियों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed