फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   alive woman decleared dead in gwalior trauma center body shaken during post-mortem

जिंदा महिला को बताया मृत: पीएम के लिए पहुंचते ही हिला शरीर, दोबारा अस्पताल ले गए तो तोड़ा दम

Sat, 26 Feb 2022 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Feb 2022 10:22 PM IST
सार

मृत महिला के पति नृपत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में उसके शरीर में हलचल दिखी तो नब्ज टटोली। वह जिंदा थी। नब्ज-धड़कन चल रही थी। पति नृपत ने बताया कि इस तरह किसी को जिंदा से मुर्दा बता देना घोर लापरवाही है, ऐसा करने वाले डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मृत महिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
alive woman decleared  dead in gwalior trauma center body shaken during post-mortem
मृत महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला के इलाज में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने लापरवाही की हद पर कर दी। जहां जिंदा महिला को मुर्दा बताकर मृत्यु प्रमाणपत्र तक जारी कर दिया। इसके बाद पीएम के लिए शव ले गए तो उसका शरीर हिलने लगा परिजनों ने हंगामा किया और उसे दोबारा अस्पताल ले गए । ट्रामा सेंटर में महिला ने शनिवार को 11 बजे दम तोड दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


महोब कंठ थाना  क्षेत्र के उमरई गांव निवासी नृपत की पत्नी जामवंती (31) 24 फरवरी को पति के साथ बाइक पर बहन के घर जा रही थी। रास्ते में तेली पहाड़ी के पास बाइक दुर्घटना हुई, जिसमें वह घायल हो गई। परिजन महिला को हरपालपुर ले गए। जहां से महिला झांसी रेफर हो गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट होने से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए डेथ सार्टीफिकेट जारी कर दिया। परिजन सार्टीफिकेट और बॉडी लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


जामवंती के पति नृपत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में उसके शरीर में हलचल दिखी तो नब्ज टटोली। वह जिंदा थी। नब्ज-धड़कन चल रही थी। पति नृपत ने बताया कि इस तरह किसी को जिंदा से मुर्दा बता देना घोर लापरवाही है, ऐसा करने वाले डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मृत महिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed