{"_id":"61a8c6736ff51d643d6dc97d","slug":"akhilesh-yadav-said-in-mahoba-forget-factionalism-work-unitedly-support-those-who-get-tickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा में अखिलेश यादव बोले: गुटबाजी नहीं, एकजुट होकर करें काम, जिसको टिकट मिले उसका करें सपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में अखिलेश यादव बोले: गुटबाजी नहीं, एकजुट होकर करें काम, जिसको टिकट मिले उसका करें सपोर्ट
Thu, 02 Dec 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:43 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को लोकसभा और विधानसभा में समर्थन दिया। इस डबल इंजन की सरकार के बुंदेलखंड आते-आते इंजन फेल हो गए। यह इंजन फेल सरकार है और बुंदेलखंड के लोगों को धोखा दिया है।
विज्ञापन
महोबा में अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराने के लिए विजय रथ यात्रा लेकर बांदा से महोबा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहर के विरमा भवन में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार की सुबह उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, संभावित दावेदारों व कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में गुटबाजी से दूर रहकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। कहा कि जिस प्रत्याशी को टिकट मिले उसका सपोर्ट करें। 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करने के लिए वीरभूमि महोबा विभिन्न राजनैतिक दलों का प्रमुख केंद्र बना है।
19 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री ने महोबा से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। इसके बाद 27 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली लेकर बुंदेलों को रिझाने का प्रयास किया। एक दिसंबर को महोबा आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुंदेलों को साधने का प्रयास किया।

उन्होंने यहां की प्रमुख समस्या पानी, अन्ना पशु व सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के वायदे किए। इसके बाद महोबा में ही रात्रि विश्राम किया। गुरुवार की सुबह सपा मुखिया ने पदाधिकारियों व टिकट के दावेदारों से अलग अलग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सभी लोग मिलकर काम करें।
जनता आपके साथ है। गुटबाजी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए। गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है। इसके बाद सपा मुखिया पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उन्होंने सोहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात की और पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसानों की समस्या का सरकार बनने पर निदान कराने की बात कही।
सुबह 11.30 बजे वह महोबा से रथ लेकर ललितपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व मंत्री सिद्घगोपाल साहू, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, उर्मिला राजपूत, अरिमर्दन सिंह, अनिल अहिरवार, डॉ. अंब्रेश कुमारी, अजेंद्र राजपूत, प्रवेश महान, मनोज तिवारी, भागीरथ नगायच, राखी राजपूत, पुष्पेंद्र यादव, अंशु शिवहरे, जीतेंद्र मिश्रा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।