{"_id":"583480684f1c1b234113b2d3","slug":"agra-tikamgarh-round-3-1-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा ने टीकमगढ़ को 3-1 गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा ने टीकमगढ़ को 3-1 गोल से हराया
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
हाकी मैच खेलते आगरा और टीकमगढ़ के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट में नार्थ रेलवे आगरा की टीम ने साई हास्टल टीकमगढ़ की टीम को तीन-एक से हरा कर मैच जीत लिया। मैच का उद्घाटन उपजिलाधिकारी मृदुल चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि मुइया और पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने किया। डाक बंगला मैदान में मंगलवार से शुरू हुए
अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के पहले दिन हाकी मैच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। मैच में नार्थ रेलवे आगरा टीम के कप्तान खलीम अहमद ने पहला गोल करके बढ़त बना ली। इसके बाद आगरा के ही खिलाड़ी विकास ने दूसरा गोल कर दिया। जिससे टीकमगढ़ की टीम लड़खड़ा गई। दूसरे हाफ का
मैच शुरू होने के बाद दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी रहीं। बाद में साई हास्टल टीकमगढ़ के खिलाड़ी सुहेल खान ने एक गोल कर दिया। इस गोल के बाद टीकमगढ़ के खिलाड़ियों में जोश आ गया और अंत तक वह मैच बराकर करने के लिए जूझते रहे। लेकिन, मैच समाप्त होने के 10 मिनट पहले आगरा टीम
विज्ञापन
के कप्तान खलील अहमद ने तीसरा गोल करके तीन-एक से मैच जीत लिया। मैच के निर्णायक जाविद अहमद झांसी और अब्दुल कय्यूम रहे। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, महासचिव सादिक, संयोजक अशोक महाराज, उपाध्यक्ष बसंत राजपूत ने टीमों के ठहरने की व्यवस्था कराई। कमेंट्री हनीफ अहमद उर्फ बाबा ने की।