फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After the death of her brother who was burnt in the fire, the sister also died.

Mahoba News: आग से झुलसे भाई की मौत के बाद बहन ने भी तोड़ा दम

Thu, 09 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
After the death of her brother who was burnt in the fire, the sister also died.
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के डिगरिया गांव में 17 दिन पहले आग से झुलसे भाई की मौत के बाद बहन ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में मां का इलाज अभी भी चल रहा है। 15 दिन के अंदर भाई-बहन की मौत से परिजन जहां सदमे में है, वहीं गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

डिगरिया गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा की पत्नी कंचन (30) घर पर 21 सितंबर की दोपहर खाना बना रही थी। पास में ही उसकी बेटी मुस्कान (04) और रोशन (02) खेल रहे थे। मां किसी काम से कमरे में चली गई। तभी पास में रखी तारपीन के तेल की बोतल खेलते समय चूल्हे में गिर गई। अचानक आग की लौ उठने पर दोनों मासूम झुलस गए। चीख सुनकर दौड़ी मां भी बच्चों को बचाने में झुलस गई। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां 23 सितंबर को मासूम रोशन की इलाज दौरान मौत हो गई। मां-बेटी का इलाज जिला अस्पताल छतरपुर में चल रहा था। मंगलवार की रात बेटी मुस्कान ने भी इलाज दौरान दम तोड़ दिया जबकि मां की हालत अभी भी गंभीर बनी है। मृतका के पिता रोहित ने बताया कि बेटी का पोस्टमार्टम छतरपुर में कराया गया है। बेटा और बेटी की मौत से पिता बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed