फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After getting Corona positive, the village was sealed to 400 meters

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को 400 मीटर तक किया सील

Fri, 03 Jul 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
After getting Corona positive, the village was sealed to 400 meters
महोबा/पनवाड़ी। जिले में दंपति समेत तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सैनिटाइजेशन कराने के बाद पीड़ितों के परिवार समेत 52 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई, जबकि बैंदों गांव में परिवार के चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर गांव की गलियों में बैरिकेडिंग करके 400 मीटर तक का इलाका सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कबरई थाने के ग्राम सुकौरा निवासी दंपत्ति 29 जून को दिल्ली से लौटे थे। पति-पत्नी दिल्ली में मजदूरी करने गए थे। लौटने के बाद जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद दंपत्ति में कुछ लक्षण कोरोना से संबंधित पाए जाने पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रख लिया गया था और जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दी थी। गुरुवार की रात को जांच रिपोर्ट में दंपत्ति कोरोना पॅॅजिटिव मिलने पर दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया। थाना पनवाड़ी के ग्राम बैंदों निवासी एक मजदूर की 29 जून को दिल्ली से लौटा था। उसकी जांच कराकर सैंपल मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया था। गुरुवार रात उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव जाकर गलियों और मकान को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed