{"_id":"659ae957a2b7fae73a094b08","slug":"admission-started-in-atal-residential-school-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3964-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू
Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
महोबा। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी। कोविड में अनाथ हुए जिले के बच्चों को भी आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा में स्थित है। जिसमें महोबा के छात्रों का भी प्रवेश होगा। जिले से कक्षा छह व नौ में 140-140 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। कलक्ट्रेट स्थित श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन 10 से 25 जनवरी तक जमा होंगे। अटल आवासीय विद्यालय में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि कोविड में अनाथ हुए बच्चों को भी अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ने का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसे बच्चों का महिला कल्याण विभाग में पंजीयन होना चाहिए अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का पात्र होना चाहिए। कक्षा छह में प्रवेश के लिए जन्मतिथि एक मई 2012 से पहले व 31 जुलाई 2014 के बाद की नहीं होना चाहिए। वहीं कक्षा नौ में प्रवेश लिए जन्मतिथि एक जून 2009 से पहले व 31 जुलाई 2011 के बाद की नहीं होना चाहिए। अधिक से अधिक छात्र आवेदन करें। प्रवेश परीक्षा चार फरवरी को होगी।