फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vaishnavi, Arpita, and Aastha excelled in the speech competition.

Mahoba News: भाषण में वैष्णवी, अर्पिता और आस्था ने मारी बाजी

Thu, 01 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi, Arpita, and Aastha excelled in the speech competition.
फोटो 30 एमएएचपी 03 परिचय-प्रतियोगिता में भारतमाता पर भाषण सुनातीं छात्रा। संवाद - फोटो : गरुड़ के बैजनाथ-पासतोली सड़क पर बिनखोली के पास फंसा ट्रक। संवाद
महोबा। शहर के छतरपुर रोड स्थित मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें वैष्णवी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कर संजय परमार ने भारत माता के बारे में रोचक जानकारी दीं। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें वैष्णवी द्विवेदी को पहला, अर्पिता तिवारी को दूसरा और आस्था निगम को तीसरा स्थान मिला। दिव्या तिवारी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, निदेशक अभयवीर सिंह व हिंदी प्रवक्ता प्रो. जगभान सिंह ने निभाई। प्राचार्या ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में कौशल विकास के साथ खेलों और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed