{"_id":"57ab64184f1c1b8667ee5d68","slug":"adiarm-by-surprise-check-of-the-train-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते एडीआरएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे मंडल झांसी के एडीआरएम विनीत सिंगल ने बुधवार को रेलवे स्टेशन महोबा का औचक निरीक्षण किया। दो घंटे तक चले निरीक्षण दौरान स्टेशन के अंदर और स्टेशन परिसर को देखा। स्टेशन के बाहर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्टेशन के सामने बनाए जा रहे नाले की धीमी गति पर कार्यदाई संस्था को चेतावनी दी। एडीआरएम
चंबल एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन महोबा पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के कक्षों, कैंटीन, बुकिंग विंडो देखी। एक बुकिंग विंडो बंद होने पर स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ भी की। इसके बाद रेलवे स्टेशन के अस्पताल का जायजा लिया। एडीआरएम ने बताया कि डिसप्ले बोर्ड भी चालू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को रेलवे स्टेशन में गाड़ियाें के आने के समय
एनाउंस कराने के भी निर्देश दिए। नागरिकाें ने एडीआरएम को बताया कि महोबा से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति प्लेटफार्म नम्बर दो की बजाए एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी कराने की मांग की है।