फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Action to be at fault Walaen

गड़बड़ी करने वालाें पर होगी कार्रवाई

Sun, 05 Apr 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Action to be at fault Walaen
 विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कमिश्नर कल्पना अवस्थी ने अधिकारियाें के पेंच कसे। उन्होंने हर हालत में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

 कमिश्नर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। उन्हाेंने अधिकारियाें को पोलिंग बूथाें का निरीक्षण कर जायजा लेने के निर्देश दिए। पोलिंग बूथों पर छाया, रैंप, शौचालयों और पानी की बेहतर व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि जनता में निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश जाना चाहिए। जिससे लोग बेफिक्र होकर मतदान करें। उन्हाेंने अधिकारियाें को ईमानदारी से चुनाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशियाें की एक साथ तीन गाड़ियाें से ज्यादा का काफिला न चलने दें। गाड़ियाें की अनुमति के बाद भी एक साथ कई प्रचार वाहनों पर रोक लगाएं। उन्हाेंने कहा कि पुलिस अधिकारी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखें। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। चुनाव में किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैल सके, इसके लिए पुलिस फोर्स पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे रहें। उन्हाेंने बैठक में चुनाव में फोर्स के बावत भी पुलिस अधीक्षक केके गहलोत से जानकारी ली। जिस पर एसपी ने बताया कि अभी तक तीन कंपनी पीएसी आ चुकी है। शेष पुलिस फोर्स एक दो दिन में आ जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीओ सिटी संदीप यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed